टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई गांव में आग की चपेट में आने से एक युवती बुरी तरह झुलस गई है। युवती के परिजन ने बताया कि युवती घर में खाना बना रही थी इसी दौरान अचानक आग वह आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। युवती का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।