अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.26 लाख रुपये की मदिरा जब्त
कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और क्रय-विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आबकारी विभाग ने तीन प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि वृत्त भैरूंदा के ग्राम टिकरीखेड़ा, भीलवाखू एवं बगलीखेड़ा में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बुधनी/भैरूंदा द्वारा दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत तीन प्रकरण कायम किए गए। इस दौरान 18 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची मदिरा और 1900 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 26 हजार रुपये बताया गया है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुंडल, आबकारी आरक्षक श्री आकाश कोरी, श्री सत्यवान वर्मा, सुश्री शिखा एवं नगर सैनिक का सराहनीय योगदान रहा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
8 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026