राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में आयोजित हुए शपथ कार्यक्रम
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिलेभर में राष्ट्रीय एकता की शपथ के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों एवं जिला चिकित्सालय में अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रमों में सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राष्ट्र की एकता, आपसी सद्भाव, भाईचारे और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया गया।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #राष्ट्रीय_एकता_दिवस #RunForUnity #एकता_दौड़ #सरदार_वल्लभभाई_पटेल #एक_भारत_श्रेष्ठ_भारत #सीहोर
Sehore, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026