मौजमाबाद: आयुक्त रुक्मणि रियाड ने निगम मुख्यालय पर अधिकारियों की ली बैठक, स्वच्छ सर्वेक्षण पर की चर्चा
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने मंगलवार को सभी जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, सीएसआई, अधिशाषी अभियन्ताओं सहित संबंधित अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों एवं अन्य संबंधित विषयों के संबंध में बैठक ली। करीब 4 घंटे से अधिक चली बैठक में आयुक्त रियाड़ ने पीपीटी के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े पैरामीटर्स पर चर्चा की।