मौजमाबाद: एसओजी ने किया एसआई भर्ती पेपर लीक प्रकरण में चालान पेश, डीआईजी पारिस देशमुख ने दी जानकारी
जयपुर. सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की तरफ से आज गुरुवार को न्यायालय में 25 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया गया। मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पेपर लीक धांधली मामले को लेकर और भी गिरफ्तारियां भविष्य में देखने को मिल सकती है।