मौजमाबाद: दूदू थाना पुलिस ने एक बाइक चोर को किया गिरफ्तार, बाइक बरामद
दूदू । दूदू थाना पुलिस ने बाइक चुराने का एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना एएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दूदू शहर में नरैना रोड पर एक मकान से सामने खड़ी बाइक को अज्ञात बदमाश चुराकर ले जा रहा था। जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने शातिर बदमाश बल्लुपुरा थाना शिवदासपुरा, जयपुर शहर निवासी बबलू को गिरफ्तार किया हैं।