मौजमाबाद: पीएम श्री योजना के अंतर्गत माधवराजपुरा सहित 28 विद्यालयों का परिषद के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को जिले से पीएम श्री योजना के प्रथम चरण अंतर्गत संचालित 28 विद्यालयों का परिषद के प्रभारी अधिकारियों ने सघन अवलोकन किया। इस निरीक्षण में विद्यालय की आधारभूत सरंचना, स्वच्छ पेयजल, क्रियाशील शौचालय,शौचालयों में रनिंग वाटर की व्यवस्था, ग्रीन स्कूल गतिविधियां,विज्ञान लैब, का निरिक्षण किया।