मौजमाबाद: विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 18 के पास रूई के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 18 के पास आगजनी की घटना हुई। जहां पर रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह आग कैसे लगी।