बक्सर: बक्सर में अड़ गई हैं गंगा नदी, गंगा नदी का जलस्तर पिछले 10 घंटे से 59.83 मीटर पर स्थिर, जिले के 27 गांव बाढ़ से प्रभावित
Buxar, Buxar | Sep 11, 2026 बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर 59.83 मीटर पर स्थिर रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.83 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 10 घंटे से जलस्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। गंगा का चेतावनी स्तर 59.32 मीटर और खतरे का स्तर 60.32 मीटर निर्धारित है। ऐसे में नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से 51 सेंटीमीटर ऊपर है और खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर नीचे हैं।