समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितम्बर 2026
पंचायत खेल क्लबों को क्रियाशील एवं सुदृढ़ बनाने हेतु बैठक आयोजित
आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को बक्सर एवं चौसा प्रखण्ड के पंचायत स्तर पर गठित खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी बक्सर द्वारा की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर गठित खेल क्लबों को क्रियाशील एवं सुचारू रूप से संचालित करना, आगामी पंचायत खेल कार्यक्रम के अंतर्गत मशाल खेल सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का बेहतर एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करना तथा खिलाड़ियों को पंचायत स्तर पर खेल के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।
बैठक के दौरान विभिन्न खेल क्लबों के पदाधिकारियों द्वारा खेल मैदान, खेल सामग्री, खिलाड़ियों की उपलब्धता, खेल गतिविधियों के संचालन सहित खेल से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जिला खेल पदाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिला खेल पदाधिकारी द्वारा क्लब पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। साथ ही सभी खेल क्लबों के पदाधिकारियों को अपने-अपने पंचायतों में अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने, नियमित खेल अभ्यास कराने तथा आगामी पंचायत खेल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में आगामी पंचायत खेल कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने, खेल मैदान एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्यक्रम के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजन पर विशेष बल दिया गया।
जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल क्लबों को मजबूत एवं सक्रिय बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए खेल क्लबों एवं संबंधित पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
जिला प्रशासन बक्सर द्वारा पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं अधिकाधिक युवाओं को खेल से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Bihar State Sports Authority - BSSA जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar
Buxar, Bihar | Sep 11, 2026