चिरैयाकोट: जमीनी विवाद की पंचायत के दौरान व घर में घुसकर मारपीट, पूर्व प्रधान समेत दो पर मुकदमा दर्ज
चिरैयाकोट(मऊ),स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम करमी में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर चिरैयाकोट पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत दो लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।