करीब एक साल से लापता 15 वर्षीय प्रियांशु बिहार से सकुशल बरामद, मऊ पुलिस ने परिजनों को सौंपा
मऊ मे करीब एक वर्ष से लापता चल रहे 15 वर्षीय बालक प्रियांशु को मऊ पुलिस ने बिहार के पटना जनपद से सकुशल बरामद कर लिया। थाना कोपागंज और चिरैयाकोट की संयुक्त पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव से बालक को बरामद किया। इसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।