अकलतरा: बाइक की बैटरी चेंज कराने गए युवक से दुकानदार ने की मारपीट, अकलतरा थाना में दर्ज हुआ केस, पुलिस जांच में जुटी
अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में दुकानदार रामगोपाल पटेल ने युवक आशीष ठाकुर के साथ मारपीट की है। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले रामगोपाल पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के आशीष ठाकुर ने बताया कि 2 साल पहले वह रामगोपाल पटेल से बाइक की बैटरी खरीदा था, जो समय से पहले खराब हो गई।