पुलिस अधीक्षक ने डाड़ देवी जंगलों में रेलवे लाइन के तार चोरी के घटनास्थल का किया निरीक्षण
जिला कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर द्वारा थाना कैथून क्षेत्र के डाड़ देवी जंगलों में रेलवे लाइन के तार चोरी होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मौका निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रकरण की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को घटना का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा चोरी गए रेलवे लाइन के तारों की बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिला कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी है।
Sangod, Kota | Nov 4, 2026