सिरसागंज: नगला खंगर थाना पुलिस की कार्रवाई, वीरई अंडरपास के समीप 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान वीरई अंडरपास के पास से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम बहादुर पुत्र महाराज सिंह, निवासी सुहाग नगर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।