बहराइच: पहाड़ा फकक्ड बक्शीपुरा से थाना दरगाह पुलिस ने 15.07 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने बक्शीपुरा पहाड़ा फकक्ड बक्शीपुरा से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके पास से भारी मात्रा में पुलिस ने गांजा बरामद किया है। यह कार्यवाही आबकारी और पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने की है जिसमें 15.07 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले मे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।