📢 जनता दरबार में 60 शिकायतों पर सुनवाई; त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आमजनों से प्राप्त 60 शिकायतों/आवेदनों की सुनवाई की गई।
🔹 जीविका के माध्यम से रोजगार से संबंधित आवेदन
🔹 पुरानी जमाबंदी में सुधार
🔹 अतिक्रमण हटाने से संबंधित मामले
🔹 विद्युत विपत्र सुधार
🔹 बंटवारा म्यूटेशन
🔹 नल-जल एवं चापाकल मरम्मति
🔹 भूमि विवाद एवं अन्य राजस्व संबंधी मामले
📌 जिला पदाधिकारी के प्रमुख निर्देश—
🔸 सभी आवेदनों का संवेदनशील, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
🔸 भूमि विवाद एवं अतिक्रमण के मामलों की अंचल स्तर पर प्रत्येक सप्ताह, अनुमंडल स्तर पर माह में दो बार तथा जिला स्तर पर माह में एक बार समीक्षा की जाए।
🔸 राजस्व एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें।
🔸 जनता दरबार के मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो।
#जनता_दरबार #जहानाबाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #सबकासम्मानजीवनआसान_जनसमस्या_समाधान
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Soochna Jansampark
Jehanabad, Bihar | Aug 21, 2026