🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ | नौतनवा
🔴 जमीन विवाद में रेस्टोरेंट बना रणक्षेत्र, जमकर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप!
📍 नौतनवा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। घटना का पूरा वाकया रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जमीन से जुड़े विवाद को लेकर दोनों पक्ष बातचीत करने रेस्टोरेंट पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित पक्ष ने जानलेवा हमला करने और नकदी रुपये जबरन छीनने का भी आरोप लगाया है।
मामले में पीड़ित पक्ष ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Nautanwa #BreakingNews #CCTVVideo #UPPolice #CrimeNews #MaharajganjNews