फर्रुखाबाद: कादरी गेट स्थित एक नर्सिंग होम में महिला की मौत से परिजनों ने किया हंगामा, बाद में शव ले गए परिजन
थाना कादरीगेट क्षेत्र के एक नर्सिंगहोम में जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के गांव मधूपुर निवासी शिवम शर्मा की 21 वर्षीय पत्नी गुंजन शर्मा को पेट में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शनिवार की रात महिला की मौत हो गई। जिस पर मृतक महिला के अन्य रिश्तेदार भी आ गए। इसके बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कुछ देर बाद अस्पताल संचालक व महिला के