मकराना: मकराना के सबलपुर में एक विवाहिता की खेत में खेजड़ी छांगते समय पेड़ से गिरने से हुई मौत
Makrana, Nagaur | Dec 24, 2024 मकराना में एक विवाहिता खेत में खेजड़ी छांगते समय पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। खोखर निवासी 32 वर्षीय सरोज पत्नी जय सिंह जाट अपने मायके सबलपुर आई हुई थी। मंगलवार को खेत में खेजड़ी की छांगाई करने के लिए पेड़ से अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और जिसकी नीचे गिरने से मौत हो गई।