कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल चलाते नजर आया
कौशाम्बी। जिले के एक बीआरसी कार्यालय का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार्यालय के अंदर दो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति सोता हुआ, जबकि दूसरा लेटकर मोबाइल चलाता हुआ नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों में से एक वर्तमान में बाबू के पद पर कार्यरत है। हालांकि, वायरल वीडियो और इसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान व पद की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यशैली और ड्यूटी के दौरान उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में संबंधित विभाग की ओर से जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आपका क्या कहना है? कमेंट कर बताएं।
अपने आसपास क�