सेवा से संवाद तक, दिनभर सक्रिय रहे निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता
कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को निवर्तमान विधायक चायल संजय गुप्ता विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्होंने सरायअकिल स्थित पावन शिवशक्ति धाम में स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्रा, समर रस्तोगी, पूर्व जिला मंत्री उमेश केसरवानी, मंडल महामंत्री भवन जायसवाल समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद फकीराबाद में मंडल महामंत्री अशोक विश्वकर्मा के विश्वकर्मा फर्नीचर में आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
फकीराबाद स्थित पंडित जी चाय वाले की दुकान पर क्षेत्र के लोगों के साथ चाय पर संवाद भी किया। इस