कौशाम्बी: गंगा में नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में गंगा नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक किशोरी गहरे पानी में डूब गई। हादसे में किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पांच बच्चे गंगा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नेहा का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी। किशोरी को डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नदी में तलाश कर किशोरी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थान: तरसौरा गांव, थाना कोखराज, कौशाम्बी
#Kaushambi #KaushambiNews #Kokhraj #GangaRiver #BreakingNews PublicNews KaushambiPolice NewsUpdate Trending Follow Followers @dmkaushambi @mykaushambi