पुस्तक दान के साथ क्षेत्रीय समस्याओं का मुद्दा उठाया, डीएम विशाल मिश्रा से मिले जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी!!
11 पुस्तकें भेंट कर ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान में दिया योगदान!!
शिक्षा, सड़क और आपदा प्रभावित परिवारों से जुड़े मामलों के समाधान की मांग!!
रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर अभियान के तहत 11 पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने पुस्तक दान के माध्यम से ज्ञान और शिक्षा के प्रसार की पहल का समर्थन करते हुए क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।