पीरो: अमेहता गांव से पुलिस ने हत्या के मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Piro, Bhojpur | May 18, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के अमेहता गांव में बीते दिनों हुई हत्या के मामले में एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी भोजपुर एसपी के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर रविवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब दी गई है। जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार अमेहता गांव में जमीनी विवाद में पाटीदारों के द्वारा पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई थी।