पीरो: पीरो में प्रदर्शनी में कस्तुरबा की छात्राओं के हुनर को दिखाया गया, बेहतर प्रदर्शन करने वाली को अधिकारियों ने पुरस्कृत किया
Piro, Bhojpur | May 17, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कस्तुरबा बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित कला प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं द्वारा अपने हाथों से एक से बढ़कर एक कलाकृतियों की रचना की गई । जिसकी हर किसी ने खुलकर सराहना व प्रशंसा की।