पीरो: पीरो से पुलिस ने एक अपहृत को किया हस्तगत
Piro, Bhojpur | May 17, 2025 पीरो थाना क्षेत्र के एक गाँव से पुलिस ने एक अपह्रता को हस्तगत किया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर शनिवार की दोपहर 12:00 के करीब बताया गया कि पिरो थाना क्षेत्र के एक गांव से अपह्रत लड़की को हस्तगत कर लिया गया है। और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।