पीरो: पुलिस ने उज्जैन डिहरा से मारपीट के मामले में फरार दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Piro, Bhojpur | May 18, 2025 पुलिस ने उज्जैन डिहरा से मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार की दोपहर 12:00 के करीब थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उज्जैन डिहरा गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। उसे दौरान दो लोगों को पकड़ा गया है। जिसकी पहचान बूटन राम तथा अजय राम के रूप मे हुई।