लखीसराय: सिपाही प्रशिक्षण केंद्र लखीसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया
सोमवार को सिपाही प्रशिक्षण केंद्र लखीसराय में प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए प्राथमिक उपचार संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. अपराह्न 5 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें सदर अस्पताल लखीसराय के चिकित्सकों ने भाग लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में घायल अथवा बीमार व्यक्ति को तत्काल सहायता पहुंचाने के तरीके बताए.