काको: काको नगर पंचायत में सहयोग शिविर शुरू, जनप्रतिनिधियों ने लोगों से लाभ उठाने की अपील की
काको। काको नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आम नागरिकों की सुविधा के लिए सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि शिविर में सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान, आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की।