Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

फर्जी ऐप के माध्यम से प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों में निवेश कराकर 2 करोड़ 65 लाख 55 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार। आरोपी खाताधारकों से बैंक खाते खुलवाकर दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को कराते थे बैंक खाते उपलब्ध। आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, 90 एटीएम कार्ड्स, 42 चेक बुक, 35 सिम कार्ड्स, 4 फर्म्स की स्टाम्प व दुबई वीजा सहित 1 पासपोर्ट बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 20 जुलाई । 19 जुलाई को पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि इसे प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों के नाम से बनाए गए फर्जी व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया। आरोपियों ने फर्जी निवेश (Investment) ऐप के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर कुल 2 करोड़ 65 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब शिकायतकर्ता ने निवेश की गई राशि एवं लाभ (Profit) निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों द्वारा और अधिक राशि जमा कराने की मांग की गई, जिससे शिकायतकर्ता को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उपरोक्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा मामले की आगामी जांच स्पेशल साइबर अपराध शाखा, सेक्टर-56, गुरुग्राम द्वारा की गई। गौरव फोगाट, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध, गुरुग्राम के मार्गदर्शन में स्पेशल साइबर अपराध शाखा, सेक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गहन जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान :- सोनू चौधरी (उम्र-23 वर्ष), निवासी गांव भिक्कनपुर, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), वर्तमान निवासी बालाजी इंक्लेव, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश)। पुनीत चौधरी (उम्र-27 वर्ष), निवासी गांव भिक्कनपुर, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), वर्तमान निवासी ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)। विकास (उम्र-22 वर्ष), निवासी जिला गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)। अभिषेक शर्मा (उम्र-23 वर्ष), निवासी जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)। दुष्यंत चौधरी (उम्र-25 वर्ष), निवासी जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश), वर्तमान निवासी ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)। सम्राट सिब्बल (उम्र-46 वर्ष), निवासी उत्तम-नगर, दिल्ली। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी सोनू चौधरी को 18 जुलाई को गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत पुनीत चौधरी, विकास, अभिषेक शर्मा एवं दुष्यंत चौधरी को 19 जुलाई को बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा) स्थित एक निजी फ्लैट से तथा सम्राट सिब्बल को 19 जुलाई को उत्तम-नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में ठगी गई राशि में से लगभग 6 लाख रुपये एक निजी फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर होना पाया गया। जांच में उक्त फर्म का संचालन आरोपी सोनू चौधरी द्वारा किया जाना पाया गया। आरोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि इसने उक्त फर्म का बैंक खाता आरोपी पुनीत चौधरी के कहने पर खुलवाकर 60 हजार रुपये में उसे उपलब्ध कराया था। आरोपी पुनीत ने पूछताछ में बताया कि यह आरोपी सम्राट सिब्बल के साथ मिलकर *शदुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट के लिए कार्य करता था तथा उक्त बैंक खाता उसी सिंडिकेट को उपलब्ध कराया गया था, जहां साइबर ठगी की राशि का लगभग 5 प्रतिशत कमीशन विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से आगे ट्रांसफर की जाती थी। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी पुनीत ने बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा) में 17 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर एक फ्लैट ले रखा था, जहां फर्जी फर्मों का पंजीकरण करवाना, विभिन्न व्यक्तियों एवं फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाना, फर्जी ई-मेल आईडी तैयार करवाना तथा साइबर ठगी में प्रयुक्त दस्तावेज तैयार करने का कार्य किया जाता था। आरोपी ने अभिषेक शर्मा, विकास तथा दुष्यंत चौधरी को 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर रखा हुआ था। ये आरोपी विभिन्न व्यक्तियों एवं फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर आवश्यक दस्तावेज तैयार करते थे तथा उक्त बैंक खाते दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध कराते थे। आरोपी पुनीत ने पूछताछ में यह भी बताया कि यह कई बार दुबई जा चुका है तथा अब तक 200 से अधिक बैंक खाते दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध करा चुका है। आरोपी के कब्जे से दुबई वीजा सहित 1 पासपोर्ट बरामद हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हाल ही में दुबई से वापस आया था। मामले में दुबई स्थित अन्य आरोपियों, साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के प्रवाह तथा अन्य राज्यों में की गई साइबर ठगी की वारदातों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, 90 एटीएम कार्ड्स, 42 चेक बुक, 35 सिम कार्ड्स, 4 फर्म्स की स्टाम्प तथा दुबई वीजा सहित 1 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को 19 जुलाई को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से अन्य सह-आरोपियों, फर्जी फर्मों, बैंक खातों, दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट, साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के प्रवाह तथा अन्य राज्यों में की गई साइबर ठगी की वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 20, 2026

MORE NEWS

Jhajjar, Jhajjar | Jul 20, 2026

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में 1 आरोपी पति गिरफ्तार।

आरोपी ने शराब पीकर खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की वारदात को दिया था अंजाम।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 19 जुलाई । 16 जुलाई को पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव बादशाहपुर स्थित सब्जी मंडी के निकट बनी झुग्गियों में झुग्गी नंबर-24 में एक महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया।

प्रारंभिक जांच के दौरान मृतका के पति दिनेश द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसकी पत्नी की मृत्यु अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई है। इस पर पुलिस द्वारा नियमानुसार धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई की गई। इसके उपरांत मोर्चरी, गुरुग्राम से प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु का कारण गला दबाने (Ante Mortem Manual Neck Compression) से दम घुटना अंकित किया गया।

17 जुलाई को मोर्चरी, गुरुग्राम में झुग्गी मालिक विकास ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि मृतका तलमई किसकू अपने पति दिनेश के साथ पिछले लगभग एक माह से उसकी झुग्गी में किराये पर रह रही थी। दोनों पति-पत्नी प्रतिदिन शराब का सेवन करते थे तथा उनके बीच अक्सर आपसी कहासुनी व झगड़ा होता रहता था।  14 जुलाई की रात्रि को भी दोनों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। 16 जुलाई को महिला झुग्गी में मृत अवस्था में मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनेश ने शराब के नशे में हुए विवाद की रंजिश रखते हुए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी तथा स्वयं को बचाने के उद्देश्य से पुलिस के समक्ष झूठी जानकारी देकर मृत्यु का कारण अत्यधिक शराब पीना बताया। उपरोक्त शिकायत एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अभियोग में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने 19 जुलाई को टिकली रोड, बादशाहपुर, गुरुग्राम से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिनेश (उम्र 35 वर्ष) निवासी गांव आलम नगर, जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गांव बादशाहपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका तलमई किसकू उसकी पत्नी थी तथा दोनों गुरुग्राम में मजदूरी का कार्य करते थे।  14 जुलाई की रात्रि को वह शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। पत्नी द्वारा मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने हाथों एवं एक कपड़े से पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से चला गया तथा अपने बचाव के लिए पुलिस के समक्ष झूठे बयान दिए।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ करते हुए वारदात में प्रयुक्त कपड़ा, अन्य साक्ष्य एवं मामले से जुड़े तथ्यों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में 1 आरोपी पति गिरफ्तार। आरोपी ने शराब पीकर खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की वारदात को दिया था अंजाम। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 19 जुलाई । 16 जुलाई को पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव बादशाहपुर स्थित सब्जी मंडी के निकट बनी झुग्गियों में झुग्गी नंबर-24 में एक महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा एफएसएल टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतका के पति दिनेश द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसकी पत्नी की मृत्यु अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई है। इस पर पुलिस द्वारा नियमानुसार धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई की गई। इसके उपरांत मोर्चरी, गुरुग्राम से प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु का कारण गला दबाने (Ante Mortem Manual Neck Compression) से दम घुटना अंकित किया गया। 17 जुलाई को मोर्चरी, गुरुग्राम में झुग्गी मालिक विकास ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि मृतका तलमई किसकू अपने पति दिनेश के साथ पिछले लगभग एक माह से उसकी झुग्गी में किराये पर रह रही थी। दोनों पति-पत्नी प्रतिदिन शराब का सेवन करते थे तथा उनके बीच अक्सर आपसी कहासुनी व झगड़ा होता रहता था। 14 जुलाई की रात्रि को भी दोनों के बीच शराब पीने के बाद विवाद हुआ था। 16 जुलाई को महिला झुग्गी में मृत अवस्था में मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनेश ने शराब के नशे में हुए विवाद की रंजिश रखते हुए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी तथा स्वयं को बचाने के उद्देश्य से पुलिस के समक्ष झूठी जानकारी देकर मृत्यु का कारण अत्यधिक शराब पीना बताया। उपरोक्त शिकायत एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अभियोग में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने 19 जुलाई को टिकली रोड, बादशाहपुर, गुरुग्राम से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिनेश (उम्र 35 वर्ष) निवासी गांव आलम नगर, जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी गांव बादशाहपुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका तलमई किसकू उसकी पत्नी थी तथा दोनों गुरुग्राम में मजदूरी का कार्य करते थे। 14 जुलाई की रात्रि को वह शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा। पत्नी द्वारा मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने हाथों एवं एक कपड़े से पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से चला गया तथा अपने बचाव के लिए पुलिस के समक्ष झूठे बयान दिए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ करते हुए वारदात में प्रयुक्त कपड़ा, अन्य साक्ष्य एवं मामले से जुड़े तथ्यों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 20, 2026

दिल्ली पुलिस की नंदू गैंग के दो इनामी शूटर से मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान । नंदू गैंग के दो इनामी शूटर पुलिस ने किया गिरफ्तार। #delhiencounter #DelhiPolice #nandugang #criminals

दिल्ली पुलिस की नंदू गैंग के दो इनामी शूटर से मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान । नंदू गैंग के दो इनामी शूटर पुलिस ने किया गिरफ्तार। #delhiencounter #DelhiPolice #nandugang #criminals

Jhajjar, Jhajjar | Jul 20, 2026

शादी समारोह से नगदी व आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 1 सदस्य (आरोपी) गिरफ्तार।

कब्जा से 9 लाख रुपयों की नगदी बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 20 जुलाई । 29 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 28 नवंबर 2025 की रात को अग्रसेन भवन सोहना-पलवल रोड पर इसके लड़के का लग्न समारोह था। इस समारोह के दौरान इनका बैग जिसमें लाखों रुपए, आभूषण व अन्य समान था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस शिकायत पर पुलिस थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। 

अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को 16 जुलाई को भोपाल रेलवे स्टेशन, मध्य-प्रदेश से गिरफ्तार किया, आरोपी की पहचान निकिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव कड़िया सांसी जिला राजगढ़ (मध्य-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह (उपरोक्त आरोपी) अपने अन्य साथियों के साथ शादियों के सीजन में विभिन्न राज्यों में जाते है और मौका देखकर किसी भी शादी समारोह में घुस जाते हैं तथा वहां पर शादी समारोह के दौरान रुपयों का लेन-देन देखने वाले व्यक्ति की पहचान करके उसके आसपास रहते हैं तथा जब वह व्यक्ति आभूषण का बैग कहीं पर भी रखता है तो यह उसको चोरी करके वहां से भाग जाते हैं। उपरोक्त अभियोग में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी करने, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 अभियोग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, महाराष्ट्र में अंकित हैं।

पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जा से 9 लाख रुपयों की नगदी बरामद की गई हैं।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य राज्यों में की गई चोरी के संबंध में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

शादी समारोह से नगदी व आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 1 सदस्य (आरोपी) गिरफ्तार। कब्जा से 9 लाख रुपयों की नगदी बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 20 जुलाई । 29 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 28 नवंबर 2025 की रात को अग्रसेन भवन सोहना-पलवल रोड पर इसके लड़के का लग्न समारोह था। इस समारोह के दौरान इनका बैग जिसमें लाखों रुपए, आभूषण व अन्य समान था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस शिकायत पर पुलिस थाना शहर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को 16 जुलाई को भोपाल रेलवे स्टेशन, मध्य-प्रदेश से गिरफ्तार किया, आरोपी की पहचान निकिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव कड़िया सांसी जिला राजगढ़ (मध्य-प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह (उपरोक्त आरोपी) अपने अन्य साथियों के साथ शादियों के सीजन में विभिन्न राज्यों में जाते है और मौका देखकर किसी भी शादी समारोह में घुस जाते हैं तथा वहां पर शादी समारोह के दौरान रुपयों का लेन-देन देखने वाले व्यक्ति की पहचान करके उसके आसपास रहते हैं तथा जब वह व्यक्ति आभूषण का बैग कहीं पर भी रखता है तो यह उसको चोरी करके वहां से भाग जाते हैं। उपरोक्त अभियोग में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी करने, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 अभियोग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, महाराष्ट्र में अंकित हैं। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जा से 9 लाख रुपयों की नगदी बरामद की गई हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य राज्यों में की गई चोरी के संबंध में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 20, 2026