बीकानेर: रोडवेज कर्मियों ने प्रदर्शन किया, रोडवेज प्रबंधक गोदारा को सौंपा 14 सूत्रीय मांग पत्र
बीकानेर के केंद्रीय बस स्टैंड पर राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन (भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। शाखा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद संभागीय सचिव ओमप्रकाश सिद्ध सहित पदाधिकारियों ने मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने 14 घंटे ड्यूटी के बावजूद साप्