इमामगंज: गया-डाल्टनगंज नई रेल लाइन के लिए आंदोलन तेज, 15 दिनों में होगा मोर्चा का पुनर्गठन
Imamganj, Gaya | Sep 13, 2026 गया-डाल्टनगंज नई रेल लाइन परियोजना को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और संघर्ष समिति का आंदोलन एक बार फिर तेज होने लगा है। रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर आयोजित बैठक में आंदोलन को और संगठित एवं प्रभावी बनाने के लिए आगामी 15 दिनों के भीतर मोर्चा का पुनर्गठन करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गया-डाल्टनगंज नई रेल लाइ