पटियाली: पटियाली पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में किया पेश
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में थाना पटियाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम 6 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कस्बा समेत अलग अलग जगहों से चार वारंटी अभियुक्तों गिरफ्तार किया। चारों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे।