सोरांव: थरवई इलाके में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, समझाने के बाद हटी भीड़
थरवई इलाके में गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान लोगों ने बुधवार सुबह सहसो फाफामऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें घंटों लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। और उनके मोबाइल फोन पर सिलेंडर डिलीवरी का मैसेज आ रहा है, लेकिन वास्तव में उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हो रहे हैं। पुलिस के आने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।