पटियाली: नरथर रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा और ऑटो से अवैध वसूली, टिकट ठेकेदार श्री कुमार का वीडियो हुआ वायरल
जनपद के पटियाली तहसील क्षेत्र अंतर्गत नरथर रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति वाहन चालकों से ₹500 प्रति वाहन की मांग करता दिखाई दे रहा है।