कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
––––
––––
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बेगमगंज स्थित शासकीय सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया तथा मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दवा स्टोर रूम का भी जायजा लिया तथा दवाओं के स्टॉक और संधारित पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी भी साथ रहे।
#Raisen CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal
Raisen, Madhya Pradesh | Nov 25, 2026