सिरसागंज: एक दिन के लिए प्राचार्या बनीं छात्रा तृप्ति, नगर के राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति की अनूठी पहल ने खींचा ध्यान
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं के नेतृत्व विकास और महिला सशक्तीकरण की अनूठी पहल की गई। शनिवार को यहां बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा तृप्ति को एक दिन के लिए प्राचार्या बनाया गया। इस दौरान तृप्ति ने छात्राओं की समस्याओं और जरूरतों को प्राचार्या प्रोफेसर कांति शर्मा के सामने रखा।