देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष यादव ने कपड़ा दुकान में हमले के मामले में अमित जैन पर कार्रवाई की जानकारी दी
रविवार दोपहर 2 बजे थाना प्रभारी संतोष यादव ने कपड़ा दुकान में हमले के मामले में अमित जैन पर हुई कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।पुलिस के अनुसार अमित जैन को रायसेन टोल नाके से गिरफ्तार किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के आदेश एवं कानून के तहत की गई है।उन्होंने अन्य लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया