सीतापुर: 17 साल के वैवाहिक रिश्ते का अनोखा अंत, पति ने अपनी ही पत्नी को प्रेमी संग किया विदा
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 17 साल पुराने शादी के रिश्ते का उस समय अंत हो गया जब पति ने अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ खुशी-खुशी विदा कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला की फेसबुक पर अंबेडकरनगर निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद महिला अपने घर से चली गई थी। करीब 22 दिनों के बाद जब पत्नी वापस लौटी, तो उसने पति से स्पष्ट शब्दों में प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।
पत्नी की जिद और फैसले को देखते हुए पति ने 17 साल पुराने दांपत्य जीवन का अनोखा अंत करते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2026