महाराजगंज: जमीन में नींव खुदाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से जमीन में नींव की खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जमीन पर नींव खोदने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद से इलाके में चर्चाओं का माहौल है। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।