बरेली: इश्क की रंजिश में खूनी संघर्ष, सरेराह पथराव और फायरिंग में 65 वर्षीय राहगीर की मौत
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में युवक और युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बाजार में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिसकी चपेट में आने से एक 65 वर्षीय निर्दोष राहगीर की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, इस खूनी संघर्ष के दौरान हुई गोलीबारी और पथराव में 65 वर्षीय राहगीर सज्जाद अंसारी की जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2026