लखनऊ: हजरतगंज में साहू सिनेमा के पास जमकर हंगामा और मारपीट, नशे में धुत युवकों ने दुकानदारों को पीटा; कई हिरासत में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त इलाके हजरतगंज में साहू सिनेमा के पास फुटपाथ की दुकान पर जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नशे में धुत कुछ युवकों ने वहां दुकानदारों के साथ मारपीट की और उत्पात मचाया। घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए कई युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच और विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2026