प्रयागराज: खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, सिविल लाइंस में छापेमारी के दौरान 50 आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के आदेश पर शहर में खुलेआम शराब पीने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान और छापेमारी के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन की इस त्वरित व सख्त कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि शहर में साफ-सुथरी कानून व्यवस्था और आमजन के लिए बेहतर व सुरक्षित माहौल बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
Hardoi, Hardoi | Oct 20, 2026