रसड़ा: रसड़ा के पकवाईनार डायट हॉल में रसोइया बहनों का हुआ सम्मान, पात्र लाभार्थियों को बांटे गए आयुष्मान कार्ड
Rasra, Ballia | Aug 23, 2026 रसड़ा तहसील क्षेत्र के पकवाईनार डायट हॉल,में रविवार को दोपहर 12 बजे पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं आयुष्मान चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर एवं महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी जी महाराज शामिल हुए।