लापुंग: फतेहपुर गांव: पंचायती राज व्यवस्था के 26 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है
Lapung, Ranchi | Sep 11, 2026 सापूकेरा पंचायत का फतेहपुर गांव पंचायती राज व्यवस्था लागू हुए करीब 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव में विकास कार्यों की स्थिति नगण्य है। मुख्य सड़क से गांव तक पहुंचने वाला रास्ता आज भी कच्चा है। बरसात के दिनों में सड़क पर गंदा पानी बहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फतेहपुर गांव में बेड़ो-