लापुंग प्रखंड में सरकारी स्तर पर तीन लैम्पस के माध्यम से धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले गए हैं, लेकिन धान की खरीद पिछले लगभग 45 दिनों से ठप पड़ी है। खरीद प्रक्रिया शुरु होने के दो माह बाद भी अधिकांश किसान धान बेचने से वंचित हैं। प्रखंड के तीनों लैम्पस-लापुंग, मालगो और लतरातू में कुल 833 किसान पंजीकृत हैं, लेकिन अब तक मात्र 185 किसान ही अपना धान बेच पाए हैं।