लापुंग: लापुंग में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई
Lapung, Ranchi | Feb 20, 2026 पवित्र माह रमजान की शुरुआत के साथ ही लापुंग के प्रमुख मस्जिदों में पहले जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज से पहले इमाम साहब ने रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत और आपसी भाईचारे पर तकरीर की। उन्होंने कहा कि रमजान सब्र और जरूरतमंदों की मदद का महीना है। जुमे की नमाज के दौरान अमन-चैन और मुल्क की तरक्की के लिए खास दुआएं मांगी गईं।