*प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगितां के सम्बन्ध में*
खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वाधान में समन्वय सब जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता में कुल 14 मण्डल की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आज दिनांक 09.10.2026 को खेले गये प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है- पहला मैच वाराणसी ने लखनऊ को हराया 01-14 वाराणसी विजेता, दूसरा मैच प्रयागराज ने मिर्जापुर को हराया 08-02 प्रयागराज विजेता, तीसरा मैच देवीपाटन ने अलीगढ़ को हराया 06-01 देवीपाटन विजेता, चौथा मैच आजमगढ़ ने चित्रकूट को हराया 20-01 आजमगढ़ विजेता, पचवा मैच आजमगढ़ ने झासी को हराया 10-01 आजमगढ़ विजेता छटवा मैच मिर्जापुर और कानपुर के मध्य हुआ जिसमें दोनो टीमों ने 02-02 में मैच ड्रा हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायको की भूमिका में प्रेम प्रकाश सिंह, मोहम्मद सिराज, नवनीत सिंह, रणविजय त्रिपाठी, विजय सिंह, उज्जवल सोनकर, बीरबल शर्मा, आकाश गुप्ता, शिवानी शर्मा, मीरा यादव, स्मृती सक्सेना, अतुल सिंह एवं प्रतियोगिता में विशेष सहयोग अगंद सिंह यादव, फिरोज अंसारी, श्री हितेन्द्र सिंह, वैभव राज, श्याम सुन्दर यादव, श्रीकेशन, उपस्थित रहे।