गोरखपुर: गोरखनाथ रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए चला अभियान
गोरखनाथ रोड पर बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। गोरखनाथ मंदिर से ओवरब्रिज तक सड़क किनारे अवैध रूप से रखी कुर्सी, मेज, ठेला व खोमचे नगर निगम टीम ने जब्त किए और ₹3000 का चालान काटा। अभियान में सफाई निरीक्षक सुधीर यादव, प्रवर्तन दल मौजूद रहा।